October 26, 2026

VIDEO छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के जा रही  4 करोड़ नगद जब्त

1 min read

पिकअप के गुप्त चेंबर में हो रही थी नोटों की तस्करी

दो आरोपी पकड़ाए पकड़े गए

दुर्ग पुलिस ने नोटों के बंडल किए जब्त, आयकर को सूचना

दुर्ग । पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चरोदा के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से लगभग 4 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है। बरामद रकम को लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है, जो अब मामले की जांच करेगा।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर के अभनपुर से बड़ी मात्रा में नकदी एक पिकअप वाहन में लोड कर नागपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास निगरानी आरंभ की। संदिग्ध वाहन दिखने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान एक व्यक्ति वाहन से उतरकर भाग निकला। हालांकि, टीम ने चरोदा के पास पिकअप को रोकने में सफलता पाई। वाहन की तशवी में उसके अंदर बनाए गए गुप्त चेंबर से नोटों के बंडल बरामद हुए। मशीन से गिनती के बाद यह रकम लगभग 4 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस ने मामले में आयकर विभाग को विस्तृत जानकारी दी है।

हवाला कारोबार पर एक नजर

हवाला एक अवैध धन हस्तांतरण प्रणाली है जो औपचारिक बैंकिंग चैनलों से बचती है। इसमें विश्वास के आधार पर पैसा एक स्थान पर नगद में दिया जाता है और दूसरे स्थान पर किसी एजेंट द्वारा प्राप्तकर्ता को पहुंचाया जाता है, बिना भौतिक धन के। इसका उपयोग कर चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए होता है। भारत में यह प्रतिबंधित है और पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *