October 26, 2026

चक्रवात का असर: वर्षा चेतावनी, प्रशासन ने की तैयारी

1 min read

मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को वर्षा का अनुमान जताया

कलेक्टर ने विभागों को सतर्क किया

सारंगढ़–बिलाईगढ़. मौसम विभाग ने चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना जताई है। इसे देखते हुए सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने का अनुमान जताया है, जिसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर साहू ने राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन समेत अन्य विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा है। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने, मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की निरंतर निगरानी करने तथा समय पर कदम उठाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से निचले इलाकों, जलभराव व बाढ़ की आशंका वाले स्थानों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत व बचाव कार्य प्रारंभ करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना जैसे बचाव दलों के साथ समन्वय बनाने और उनकी सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराने की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जशवयों एवं बांधों के जलस्तर की नियमित निगरानी करने, विद्युत आपूर्ति एवं आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। पद्मिनी भोई साहू ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग व प्रशासन की चेतावनियों को गंभीरता से लें। नदी-नालों, जलभराव वाले स्थानों और तेज बहाव वाले मार्गों को पार करने से बचें। आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों, पेड़ों और विद्युत खंभों के नीचे खड़े न हों। किसानों से कृषि उपज को सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहानि को रोकना सर्वह/वेच्च प्राथमिकता है।

क्या है ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट मध्यम से गंभीर मौसम की चेतावनी होती है। इसका अर्थ है कि संबंधित क्षेत्र में भारी वर्षा, तेज हवाएं या अन्य प्रतिकूल मौसमी घटनाएं होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और यात्रा टालने की सलाह दी जाती है। यह अलर्ट प्रशासन को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने औ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *