October 27, 2026

VIDEO ओडिशा से गांजा तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

1 min read

लाखों की संपत्ति जब्त 

पुसौर पुलिस ने 3 किलो गांजा किया जब्त

रायगढ़. पुसौर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने 25 अक्टूबर को ग्राम बड़े भंडार में नाकेबंदी कर ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर आ रहे युवक लब सा (30 वर्ष), निवासी झारसुगुड़ा, ओडिशा को करीब 2.893 किलो गांजा (कीमत 1.40 लाख रुपए) के साथ पकड़ा।

पूछताछ में मिली जानकारी पर थाना पुसौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी लब सा से गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। विवेचना के आधार पर गांजा मंगाने वाले राजू दास महंत (39 वर्ष), निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार किया गया। राजू दास महंत ने मोबाइल फोन से लब सा से संपर्क कर तीन किलो गांजा मंगाने और इसके एवज में 14,850 ट्रांसफर करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी राजू दास महंत के कब्जे से दो मोबाइल भी जब्त किए। दोनों आरोपियों से कुल करीब 2 लाख 40 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर उन्हें 25 अक्टूबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में यह रहे शामिल

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक टिकेन्द्र चन्द्राकऱ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की एवं श्यामदास महंत तथा आरक्षक महेश चौहान, तारिक अनवर और दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *