October 27, 2026

धरमजयगढ़ व साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़. धरमजयगढ़ क्षेत्र में साइबर, पुलिस लाइन और धरमजयगढ़ थाना की संयुक्त टीम ने दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में दबिश दी। टीम ने जुआ खेल रहे 6 युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में अमित केरकेट्टा (30), स्वरूप टोप्पो (22), जोगेंद्र एक्का (40), वृंदावन गुप्ता (35), सुरेश सारथी (36) और नारायण बाईन (50) शामिल हैं। सभी धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 22,180 नगद, 7 मोबाइल और चार मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 3,22,180 आंकी गई है। धरमजयगढ़ पुलिस ने मामले में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की है। इसके अतिरिक्त, सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *