November 16, 2026

बस्तर में बदलाव से कुछ लोगों को दिक्कत : नितिन नवीन

1 min read

जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायगढ़. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वास उन्हीं से बनता है जो कठिन समय में जनता के साथ खड़े रहते हैं। जनता भी उन्हीं का साथ देती है। उन्होंने कहा कि पहले बस्तर में प्रवास के दौरान ऐसे इलाकों में जाने का मौका मिलता था जहां भय और निराशा का माहौल था। आज बस्तर से उम्मीद का संदेश आता है। खेल के मैदानों में सफलता और नीट में बच्चों के अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं, जिससे पता चलता है कि बस्तर में बदलाव आ गया है। अब बस्तर विकास के नए आयाम छूने वाला है। अपना बस्तर बदल गया है। उन्होंने बिना विपक्ष का नाम लिए कहा कि मैं जानता हूं, इस विकास से दिक्कत होती होगी।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री सैनिकों के बीच जाते हैं, लेकिन इस बार वे बस्तर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चाहें केंद्र हो या राज्य हमारी सरकार का प्रथम संकल्प है कि हम आपके जीवन में बदलाव लाएं और आपकी संस्कृति के साथ आपको जोडक़र रखें। हमारा संकल्प है कि हम अपने जंगल, अपनी जमीन और आपकी संस्कृति के साथ आपको जोडक़र चलें, जिसके लिए आप जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज केवल दिमागी नक्सली बचे हुए हैं, जो कई संगठनों में अभी भी नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे लोगों को हमारी सरकारी योजनाओं और अपने कामों के माध्यम से निश्चित रूप से सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने उन नक्सली चेहरों से सचेत रहने को कहा जो एसी कमरों में बैठकर बच्चों में क्रांति की बात करते हैं। वे संविधान की बात करते हैं, लेकिन संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ उकसाने का काम करते हैं।

वर्चुअल दिया भाषण

नितिन नवीन का कार्यक्रम धरमजयगढ़ में तय था। इसके लिए वे प्लेन से रायगढ़ के जिंदल एयर स्ट्रीप पहुंचे थे, लेकिन मौैसम की दिक्कत की वजह से वे लैंड नहीं कर रहे। हालांकि कार्यक्रम में वे वर्चुअल रूप से शामिल हुए और सभा को संबोधित भी किया।

मंत्रियों से भरा रहा मंच

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह एवं लक्ष्मी वर्मा, कांकेर सांसद भोजराज नाग, पद्मश्री सम्मानित बुधरी ताती, जागेश्वर यादव एवं पंडी राम मंडावी सहित अन्य उपस्थित थे।

खचखच भरा रहा मैदान

यह कार्यक्रम धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित की गर्ई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा मैदान लोगों से खचखच भरा हुआ था। कार्र्यक्रम सुबह १० बजे का तय था। इस कार्र्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग सुबह ५ बजे से ही पहुंचने लगे थे। कार्र्यक्रम में रायगढ़ जिले के अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ सक्ती, जांजगीर चांपा और जशपुर जिले से भी लोग आए थे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भी उत्साह था। कार्र्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने को लेकर इसकी अच्छी तैयारी की गई थी। दशहरा मैदान पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले ही पांच स्थानों पर चार पहिया वाहन के लिए पार्किंग व्यवस्था की गर्ई थी। बसों व अन्य चार पहिया वाहन को इन पार्किंग स्थल पर खड़ी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था व सुगम यातायात के लिए करीब ९०० पुलिस जवान भी तैनात किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *