November 17, 2026

दरिंदगी : गैंपरेप कर बनाया अश्लील वीडियो और लूटे रुपए

1 min read

फ्रैंड के साथ घुमने कई थी, रॉक गार्डन में दिया घटना को अंजाम
मामले की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रॉक गार्डन बोतल्दा में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो आरोपी राहुल पटेल (21) और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते 14 नवंबर को युवती अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से सक्ती रेलवे स्टेशन जा रही थी। ट्रेन लेट होने पर वे खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा घूमने पहुंचे। इसी दौरान दो युवक ने उन्हें डरा-धमकाकर युवती के 1200 रुपए और उसके मित्र के 10000 रुपए लूट लिए। आरोपियों ने युवती के मित्र को डंडे से मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम बोतल्दा में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान की।
पीडि़ता ने की पहचान
युवती से फोटो की पुष्टि करवाने के बाद दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया। पुलिस ने आरोपी फनेश्वर पटेल से घटना का वीडियो बनाने में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल और लूटे गए 1500 रुपए व आरोपी राहुल पटेल से 3000 रुपए और वारदात में प्रयुक्त डंडा जब्त किया। आरोपियों के मोबाइल से अन्य युवतियों के फोटो-वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *