October 24, 2026

छत्तीसगढ़ के युवा देश का भविष्य, युवा उड़ान में दिखा जोश

रायगढ़ में युवा उड़ान कार्यक्रम, विकसित भारत के संकल्प संग युवाओं की भूमिका पर चर्चा 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ सरकार और राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में रायगढ़ में युवा उड़ान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोडऩा और उनकी भूमिका परिभाषित करना था। युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, जिसकी 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम है। यह तुलनात्मक अध्ययन ही बताता है कि 21वीं सदी भारत की है। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवा शक्ति के योगदान पर बल देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि युवा सिर्फ नौकरी मांगने वाला न बने, बल्कि नौकरी देने वाला, स्टार्टअप वाला और इनोवेशन वाला बने। उन्होंने इसरो के चंद्रयान में युवा वैज्ञानिक, यूपीआई जैसे वर्ल्ड कक्षा पेमेंट सिस्टम बनाने वाले युवा इंजीनियर, ओलंपिक में मेडल लाने वाले खिलाड़ी और यूनिकॉर्न स्टार्टअप खड़े करने वाले उद्यमी युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र किया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि युवा उड़ान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सोच है। उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व किस तरह विकास के जरिए आम जनजीवन में बदलाव ला सकता है। दीवान ने युवाओं से स्किल्ड, आत्मनिर्भर और राष्ट्र प्रथम की भावना वाला नागरिक बनने का आह्वान किया।

विकसित भारत के लिए शपथ ली

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने विश्व के युवाओं से भारतीय युवाओं का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा के पास तकनीक, संस्कार, जुगाड़ और समाधान की शक्ति है। शर्मा ने नशा मुक्त, स्किल युक्त और राष्ट्र युक्त युवा के लक्ष्य पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के युवा नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और उद्यमिता में आगे बढ़ें, जिसके लिए युवा मोर्चा हर कॉलेज और वार्ड में युवा उड़ान संवाद आयोजित करेगा। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने विकसित भारत के लिए शपथ ली।

इनकी रही उपस्थिति

कार्र्यक्रम में विनायक पटनायक, पावन अग्रवाल, त्रिलोचन राठीया, उमाशंकर शर्मा, दिवेश सोलंकी, शशांक पांडे, हेमलता चौहान, रामश्याम डनसेना, प्रवीण द्विवेदी, सूरज शर्मा, प्रशांत सिंह, तरनजीत भाटिया, उजागर चौहान, आकाश शर्मा, अंकुर गोरख, अजय मिश्रा, सतवीर सिंह सत्ते, खिलेश डनसेना, रितेश शर्मा, रोहन सरकार, कुंदन दीवान, रोशन लाल होता, पिंटू साहू सहित भाजपा से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *