November 2, 2026

जंगल में बन रही थी कच्ची शराब, आबकारी अमला पहुंचा तो शराब तस्कर फुर्र..

लावारिश हालत में 195 लीटर कच्ची शराब और 440 किलोग्राम महुआ लाहान

रायगढ़. जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में आबकारी दल ने तमनार एवं चक्रधर नगर क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में दल ने ग्राम तमनार, थाना तमनार में कार्रवाई की। इस दौरान बनमती बाई उरांव के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब मिली।

आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार, 31 अक्टूबर को आबकारी उप निरीक्षक अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी दल ने ग्राम रेगड़ा के जंगल में छापा मारा। यहां लावारिस हालत में 195 लीटर महुआ शराब और 440 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 61 हजार रुपए है। मामले में लावारिस प्रकरण कायम कर जब्त सामग्री से जुड़े आरोपियों की तलाश की जा रही है। आबकारी विभाग अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का भी नियमित निरीक्षण कर रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *