November 6, 2026

राष्ट्रीय बैडमिंटन: छत्तीसगढ़ की अंडर-15, अंडर-17 टीम घोषित

1 min read

रायगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

300 खिलाड़ी शामिल

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए टीम चयनित

रायगढ़। एनटीपीसी लारा में योनेक्स-सनराइज 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा एनटीपीसी लारा के सहयोग से 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर एवं प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्ष रेखा ठाकुर ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा मुख्य रेफरी द्वारा समापन समारोह में हुई। एनटीपीसी लारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

चयनित छत्तीसगढ़ टीम

अंडर-15 वर्ग (बालक एवं बालिका)

मिक्स्ड डबल्स

हर्षित कुमार (रायगढ़), वेदिका एस. ज्ञानी (दुर्ग)

गर्ल्स डबल्स

कहंक साहू (धमतरी), शन्वी गुप्ता (रायपुर)

बॉयज डबल्स

सैयद ज़ायान अली (बिलासपुर), अरहान खान (रायपुर)

गर्ल्स सिंगल्स

वेदिका एस. ज्ञानी (दुर्ग), शन्वी गुप्ता (रायपुर)

बॉयज सिंगल्स: सैयद ज़ायान अली (बिलासपुर), हर्षित कुमार (रायगढ़)

अंडर-17 वर्ग (बालक एवं बालिका)

मिक्स्ड डबल्स

अथर्व गंभीर (बिलासपुर), आरना श्रीवास्तव (बिलासपुर)

गर्ल्स डबल्स

आरना श्रीवास्तव (बिलासपुर), देविका खत्री (बिलासपुर)

गर्ल्स सिंगल्स

सान्वी छत्रे (रायपुर), रेनुश्री यवर्णा (रायपुर)

बॉयज सिंगल्स

श्रेयांश विक्रम पाठक (रायपुर), अथर्व गंभीर (बिलासपुर)

बॉयज डबल्स

अथर्व गंभीर (बिलासपुर), उत्सव अग्रवाल (रायपुर)

खेल प्रतिभाओं को मिला मंच 

ऐसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं स्थानीय एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का महत्त्वपूर्ण अवसर देती हैं। यह युवाओं को न केवल खेल कौशल निखारने, बल्कि अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में भी मदद करती हैं। एनटीपीसी जैसे संस्थानों का सहयोग खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को पहचान दिलाने में सहायक है, जो प्रदेश के खेल भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *