October 26, 2026

ऑपरेशन अंकुश: दो जुआ फड़ों पर कार्रवाई, छह जुआरी पकड़े 

1 min read

रायगढ़ में अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो स्थानों पर दी दबिश, 9400 रुपये जब्त

रयगढ़। में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस ने 23 अक्टूबर की रात दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ों पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 9,400 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और दो प्लास्टिक बोरियां जब्त कीं। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पहली कार्रवाई बाउलीकुआं, रायगढ़ के पास हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेलते तीन युवकों को पकड़ा। इनकी पहचान निखिल देवांगन (27, युवक), महेश देवांगन (30, युवक) और पुरुषोत्तम देवांगन (31, युवक) निवासी बाउलीकुआं, कोतरारोड, रायगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से 5,200 रुपये नकद, ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की। दूसरी कार्रवाई दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर, रायगढ़ के पास की गई। यहां भी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़ा। ये सुमेश वासुदेव (25, युवक) निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर, राजेश पटनायक (28, युवक) निवासी इंदिरानगर और राजेश यादव (41, प्रौढ़) निवासी दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर, रायगढ़ हैं। इनके कब्जे से 4,200 रुपये नकद, ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। जुआ रेड की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव, ओश्निक विश्वाल और शिव विभोर मिश्रा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *