October 31, 2026

पुरानी रंजिश : पीठ में घोप दी धारदार चाकू फिर किया ताबड़तोड़ वार

1 min read

पुरानीरंजिश : पीठ पर घोप दी चाकू और किया ताबड़तोड़ वार

खरसिया में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भर्ती

खरसिया। पुरानी बस्ती वार्ड 9 निवासी अजय सिंह ठाकुर पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया है। गंभीर हालत में अजय को रायगढ़ के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को युवक फैजान खान और उसके सहयोगी ने अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी फैजान, जो जे जे एल कपड़ा दुकान संचालक की हत्या के मामले में पहले भी जेल काट चुका है, ने षड्यंत्र पूर्वक अजय को बस स्टैंड इलाके में बुलाया। वहां अचानक उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में अजय को गंभीर चोटें आई हैं।

उसकी पीठ में चाकू का वार इतना गहरा था कि वह छाती तक धंस गया। प्राथमिक उपचार के लिए अजय को खरसिया सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल रायगढ़ रेफर किया गया। घटना के बाद से आरोप लगाने वाला फैजान खान और उसका सहयोगी फरार हैं। खरसिया पुलिस आरोपियों की तशव में जुट गई है। इस चाकूबाजी की घटना से पूरे खरसिया क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *