जल्दी मांगा मुर्गा तो दुकानदार के मुर्गा काटने के हथियार से पैर पर किया वार
1 min read
हथियार से पैर पर किया वामुर्गा खरीदने गए युवक से हुआ विवाद
आरोपी दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायगढ़। तमनार के कठरापाली गांव में मुर्गा जल्दी देने की बात पर हुए विवाद में एक दुकानदार ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में तमनार थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन सोनी (62) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कठरापाली निवासी युवक मुकेश रात्रे (19) अपने दोस्त मुकेश पैकरा के साथ 23 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे गांव में कृष्णा सोनी की मुर्गा दुकान पर मुर्गा खरीदने गया था। मुकेश ने दुकानदार से मुर्गा जल्दी देने को कहा, जिस पर दुकान में मुर्गा काटने का काम करने वाले वृद्ध अर्जुन सोनी नाराज हो गए। उन्होंने युवक से गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मुकेश रात्रे जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी अर्जुन सोनी ने मांस काटने वाले धारदार हथियार से युवक के बाएं पैर के तलवे पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना के संबंध में मुकेश रात्रे ने 24 अक्टूबर को तमनार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। तमनार पुलिस ने आहत युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाने वाला अर्जुन सोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
