November 1, 2026

कांग्रेस और भाजपा में वार पलट वार

1 min read

कांग्रेस के SIR वोट बचाओ देश बचाओ प्रदर्शन से पहले भाजपा का अराजकता हटाओ रैली 

शहर सिंदूर पार्क से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक निकली पदयात्रा 

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला

रायगढ़।  भाजपा और कांग्रेस में वार पलटवार चल रहा है। दिल्ली में SIR को लेकर कांग्रेस वोट बचाओ देश बचाओ के तहत 1 नवम्बर को प्रदर्शन करने वाली है। वही दूसरी ओर भाजपा ने रायगढ़ में अराजकता हटाओ को लेकर रैली निकाली। भाजपा पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत रायगढ़ में भव्य पदयात्रा निकाली गई।

सिंदूर पार्क से शुरू हुई यह पदयात्रा विभिन्न मार्गों, जैसे सिल्वर पैलैस, गौरीशंकर मंदिर, सुभाष चौक, गद्दी चौक, हंडी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक और स्टेशन चौक से होते हुए गांधी प्रतिमा के पास समाप्त हुई। पूरे रास्ते “ना शोर से ना जोर से, देश चलेगा वह/वेट से” जैसे जोशीले नारों से माहौल गूंजता रहा।

इस पदयात्रा में भाजपा नेता नारायण चंदेल, वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा नेता विजय अग्रवाल, जगन्नाथ पाणिग्रही, खरसिया नपा अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान, महामंत्री विकास केडिया, जतिन साव और उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए प्रदर्शन कर रही है, उसके पास न मुद्दा है न नेतृत्व। देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार हार से हताश होकर राहुल गांधी को बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर मिथ्या आरोप लगा रही है।

राधेश्याम राठिया ने कहा कि कांग्रेस हार का आत्मचिंतन करने की बजाय देश में अराजक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। विजय अग्रवाल ने विपक्ष पर विदेशी ताकत पाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। कमल गर्ग ने कहा कि कांग्रेस चुनाव परिणाम से हताश होकर वोट चोरी का मिथ्या आरोप लगा रही है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस हताश है और मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती साख को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ही रॉकेट को बार-बार लॉन्च करना चाहती है, लेकिन देश की जनता उसे नकार देती है। चौधरी ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को बचाना चाहती है और देश को दोबारा अराजक माहौल से बचाना चाहती है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में बांग्लादेश या फ्रांस जैसी स्थिति पैदा करना चाहती है, जिसका भाजपा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *