November 21, 2026

भाजपा नेत्री सरिता जायसवाल को उत्तरप्रदेश में चुनाव विस्तारक का दायित्व

1 min read

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहनिया विधानसभा में निभाएंगी भूमिका

कसडोल में उत्साह

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता जायसवाल को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें काशी क्षेत्र के रोहनिया विधानसभा क्रमांक 387 में चुनाव प्रवास विस्तारक का दायित्व सौंपा गया है। सरिता जायसवाल 21 नवंबर से 27 नवंबर तक रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगी। यह जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संगठनात्मक विस्तार और चुनावी गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर सहित विभिन्न जिलों की 81 महिला कार्यकर्ताएं प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में 20 नवंबर को लखनऊ पहुंची थीं। इन सभी को उत्तरप्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव प्रवास विस्तारक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया

भाजपा नेत्री सरिता जायसवाल इससे पहले भी बिहार जैसे राज्यों में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभा चुकी हैं। भाजपा अपने सक्रिय सदस्यों को अन्य प्रदेशों में प्रभार सौंपकर कुशल नेतृत्व और प्रतिभा का प्रदर्शन करती रही है। सरिता जायसवाल को मिली इस महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी से कसडोल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि सरिता जायसवाल अपनी मेहनत, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से कसडोल विधानसभा का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *