शाबाश बच्चों : राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में पुसौर के खिलाड़ियों ने 6 पदक जीता
छह खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक
प्रतियोगिता में सेजेस पुसौर की अंतरा सारथी और तनीषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। इसी विद्यालय के मिहिर पटेल और चांदनी साव ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं अभिनव विद्या मंदिर स्कूल, पुसौर की तनुजा निषाद ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आदर्श ग्राम भारती स्कूल, पुसौर की वंशिका महाना ने भी कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में सेजेस पुसौर की पीटीआई मंजू पटेल और अभिनव विद्या मंदिर स्कूल, पुसौर के राहुल वैष्णव ने बिलासपुर संभाग की ओर से रोड साइक्लिंग कोच के रूप में सहभागिता निभाई। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन किया और पदक जीतकर अपनी मेहनत को उपलब्धि में बदला।पुसौर ब्लॉक के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने दी बधाई दी और इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।