October 19, 2026

एनएच 130 में  हादसा : एक वृद्ध महिला की मौत, 5 घायल

1 min read

बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही अर्टिगा कार पलटी, पांच महिलाओं की हालत गंभीर 

रायगढ़. बिलासपुर से अंबिकापुर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही अर्टिगा कार सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 5 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है उक्त कार बिलासपुर के सेंट जोसेफ स्कूल की थी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बिलासपुर के सेंट जोसेफ स्कूल से अर्टिगा कार में सवार होकर कुल ६ लोग धरमजयगढ़ के अंबिकापुर आ रहे थे। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 78 वर्षीय अग्नेश डेविड नामक वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में 43 वर्षीय संडनिल (पिता सेबेस्टिन, तारबाहर बिलासपुर), 76 वर्षीय बिनियालन फिलिप, 30 वर्षीय जसिन्ता और सेलैस्टिन टोप्पो शामिल हैं। इन चारों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अतिरिक्त एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल है।

वाहन चालक भी घायल

वाहन का चालक 36 वर्षीय नवल चंद्राकर पिता हरिशचंद्र चंद्राकर भी घायल हुआ है। पांच महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *