October 20, 2026

क्राइम : गले पर चाकू अड़ा ट्रेलर चालक से लूटे रुपए

1 min read

घरघोड़ा में लूट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी पकड़ाए

जाआरोपियों से वाहन व आईफोन बरामद 

रायगढ़. घरघोड़ा थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने और ट्रेलर चालक से नकदी लूटने की दो वारदातों का पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में दो आरोपियों सुरेंद्र चौहान और सुमेष प्रधान को हिरासत में लिया है। एक अन्य आरोपी समीर महंत उर्फ पप्पू फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों से लूटा गया आईफोन और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना 13 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है, जब टेरम निवासी सूरज राठिया (24) से घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर तीन अज्ञात युवकों ने उसका आईफोन छीन लिया था। दूसरी घटना 16 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे घरघोड़ा बाईपास पर हुई, जहां बिहार निवासी ट्रेलर चालक रंजीत कुमार सिंह (33) को तीन युवकों ने चाकू दिखाकर रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट की और मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे 3,000 रुपए लूट लिए। दोनों मामलों में घरघोड़ा थाना में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। पूछताछ में संदिग्ध सुरेंद्र चौहान और सुमेष प्रधान ने अपने साथी समीर महंत के साथ मिलकर वारदातें करना स्वीकार किया। कार्यपालिक दंडाधिकारी घरघोड़ा के समक्ष पहचान परेड में पीडि़तों ने आरोपियों की पहचान की। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर सुरेंद्र चौहान से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व सुमेष प्रधान से सफेद रंग का आईफोन जब्त किया गया।

एक फरार की चल रही तलाश

इस मामले में एक आरोपी फरार है, पुलिस जिसकी पतासाजी कर रही है। दोनों मामलों का खुलासा करने में निरीक्षक कुमार गौरव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत एरेवार आरक्षक हरीश पटेल, उद्यो पटेल, भानु चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *