चक्रधरनगर में मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
1 min read
दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी
रायगढ़. बीती रात 21 अक्टूबर को चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इस पर चक्रधरनगर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के युवक सुशील गुप्ता (31) निवासी छोटे अतरमुडा, चक्रधरनगर ने शिकायत की। इसमें क्रिधरनगर चौक पर चंद्रशेखर सिंह राजपूत (42) अभिलाष गुप्ता से झगड़ रहा था। बीच-बचाव के दौरान चंद्रशेखर ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि आहता में हुए विवाद के बाद चक्रधरनगर चौक पर अभिलाष गुप्ता और उसके साथियों ने उनके, चाचा श्याम सिंह राजपूत और चचेरे भाई उत्तम सिंह राजपूत के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। मामले में चंद्रशेखर सिंह राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत और श्याम सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। दोनों मामलों में विवेचना जारी है।
पुलिस की स्पष्ट चेतावनी
कानून व्यवस्था बिगाडऩे, सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट करने और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी। किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
