October 18, 2026

ओपी जिंदल एकेडमी के राहुल रणजी में, सक्षम वीनू मांकड़ में चयनित

1 min read

राहुल ने रणजी में 41 रन बनाए

एकेडमी के सक्षम का वीनू मांकड़ ट्रॉफी हेतु चयन

रायगढ़. ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी, घरघोड़ा से प्रशिक्षित राहुल प्रधान का चयन छत्तीसगढ़ रणजी टीम के लिए हुआ है। राहुल ने गुजरात में चल रही रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में सौराष्ट्र के विरुद्ध खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और जयदेव उनदकट जैसे अनुभवी गेंदबाजों का सामना करते हुए 104 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए। उनकी यह एकाग्रता भरी बल्लेबाजी और कौशल को प्रदर्शित करती है। यह चयन ओपी जिंदल एकेडमी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसी एकेडमी के एक और खिलाड़ी सक्षम चौबे का चयन वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है। सक्षम बाएं हाथ के बॉलर हैं और अंडर-19 वर्ग में बिलासपुर की ओर से खेलते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का विभिन्न प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में चयन जिले के लिए गर्व का अवसर है। जिंदल पावर तमनार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्रिकेट भारत के सबसे लोकप्रिय खेलों शामिल है। जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल के निर्देश एवं नेतृत्व में घरघोड़ा में ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है, जहां क्षेत्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराकर उन्हें बड़े मंचों के लिए तैयार किया जाता है। शालू जिंदल ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया साइट पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यह प्रतिबद्धता दोहराई कि जिंदल फाउंडेशन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हमेशा काम करता रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *