October 28, 2026

आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था – वित्त मंत्री ओपी चौधरी का तंज

1 min read

4 बड़े राज्यों की 28 MLC सीटों पर कांग्रेस का खाता शून्य, बैलेट पेपर में भी जनता ने नकारा

रायगढ़। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे 4 बड़े राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। अपने बयान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि लगता है, आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था। नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी शून्य। मंत्री चौधरी ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में विधान परिषद के चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन कांग्रेस का खाता फिर भी शून्य ही रहा।

उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे चार बड़े राज्यों में 28 MLC सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। यह साबित करता है कि EVM हो या बैलेट, जनता का विश्वास और आशीर्वाद सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज नेतृत्व विहीन हो चुकी है। जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति को पूरी तरह नकार चुकी है। बैलेट पेपर का बहाना बनाने वाली कांग्रेस को अब समझ आ जाना चाहिए कि हार का कारण EVM नहीं, बल्कि उनका शून्य विजन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *