October 22, 2026

केलो डेम लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

1 min read

आईफोन जब्त आरोपी पहले ही पकड़ाए, अब एक फरार की तलाश

रायगढ़. केलो डेम के पास युवक व उसकी महिला मित्र से मारपीट कर लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी रामकुमार मेहता (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ आईफोन 12 और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और उसने अपना मोबाइल सिम कार्ड भी निकाल दिया था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर की शाम सानू सारथी (22) अपनी महिला मित्र के साथ केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे लौटते समय 3-4 युवकों ने उनसे मारपीट कर 1,500 रुपए, आईफोन 12 मिनी और महिला मित्र का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में पूर्व में सोहेल अंसारी (23) और रणवीर कुमार (22) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है।

कुरमापाली क्षेत्र में पकड़ाया

रामकुमार मेहता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। कुरमापाली क्षेत्र में सूचना मिलने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया है। पीडि़त युवती से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल अभी फरार साथी के पास होना बताया गया है। एक अन्य आरोप लगाने वाला की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *