October 18, 2026

11.50 लाख रुपए के सरकारी राशन में गड़बड़ी

दो राशन दुकान संचालकों पर एफआईआर

उचित मूल्य दुकान की जांच में चावल और नमक के स्टॉक में हेराफेरी उजागर 

रायगढ़। जिले के खरसिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सोनबरसा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 11 लाख 50 हजार रुपरुपए ये से अधिक के राशन गबन का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच में स्टॉक और रिकॉर्ड में बड़ा अंतर पाए जाने के बाद पुलिस ने दुकान संचालक और विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है

भौतिक सत्यापन में उजागर हुआ राशन का अंतर

खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह के अनुसार, ग्राम सोनबरसा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान की 22 सितंबर को जांच की गई थी। इस दौरान गांव के सरपंच, सचिव, विक्रेता धनराज साहू और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।जांच टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में दुकान में उपलब्ध स्टॉक और सरकारी रिकॉर्ड के बीच भारी अंतर मिला। जांच में पाया गया कि लगभग 11 लाख 50 हजार 649 रुपए के चावल और नमक की हेराफेरी की गई है।नियमों के उल्लंघन पर पुलिस में प्राथमिकी जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दुकान का औपचारिक आबंटन ग्राम पंचायत सोनबरसा के सरपंच और सचिव के नाम पर है। हालांकि, उन्होंने पूर्व में स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कर दुकान संचालन का पूरा काम धनराज साहू और गोवर्धन दास महंत को सौंप दिया था। निरीक्षण के दौरान संचालकों द्वारा स्टॉक से संबंधित कोई भी पंजी प्रस्तुत नहीं की गई। इसके अलावा दुकान पर जिला शिकायत निवारण अधिकारी का अनिवार्य नंबर भी लिखा हुआ नहीं मिला। इन गंभीर अनियमितताओं को लेकर खाद्य विभाग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने धनराज साहू और गोवर्धन दास महंत के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *